फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रधानों ने गोशालाओं के भुगतान की मांग उठाई

Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के आह्वान पर मानिकपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने गोशालाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम रामजन्म यादव को ज्ञापन सौंपा। बकाया भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन मेंं कहा कि कई माह से गोशालाओं का भुगतान नहीं मिला। चारे भूसे की समस्या हो रही है। इससे प्रधान अपने घर की पूंजी से गोशाला चलाने को मजबूर हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद भी गोशाला का संचालन करने के लिए धनराशि नहीं दी गई, यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो प्रधान गोशाला का संचालन बंद कर देंगे।
इस मौके पर प्रधान गुड्डा पटेल, निहारिका सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, ऊषा सिंह, गीता देवी, प्रदीप सिंह, पप्पी देवी, सूर्यभान सिंह, राजकुमार, ननकी देवी, आनंद सिंह, राम निवास व रघुनंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें