फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों के साथ किया भोजन

Thu, 09 Jul 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कलक्ट्रेट में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में संतों के साथ भोजन किया और लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन




भोजन में मुख्यमंत्री को अरहर दाल, कढ़ी, पनीर की सब्जी, आलू परवल और लौकी की सब्जी परोसी गई। उन्होंने गेहूं की रोटी भी खाई। इसके अतिरिक्त, उन्हें छेना और मेवा खीर भी परोसी गई थी। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान कामतानाथ के दर्शन करेंगे। वे कामद गिरि पर्वत की परिक्रमा लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। जानकारों के अनुसार, सुबह के नाश्ते में मुख्यमंत्री को दलिया, पोहा, कचौड़ी-सब्जी परोसी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें