फोटो नंबर- 9- रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
बम विस्फोट की घटना के बाद दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/मानिकपुर। दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम विस्फोट की घटना को लेकर जिले में बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। खासकर दिल्ली से आवागमन करने वालों की ट्रेन बस में आते जाते समय तलाशी तक होती है। धर्मशाला व लॉज समेत मंदिरों में पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
चित्रकूटधाम कर्वी से लेकर मानिकपुर जंक्शन, बरगढ़, शिवरामपुर,भरतकूप, खोह रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी के साथ पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अरविंद वर्मा की टीमों ने सघन जांच कराई।
मंगलवार की देर रात से लेकर बुधवार की सुबह तक दिल्ली आने जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन व महाकौशल एक्सप्रेस से आने जाने यात्रियों के समान की जांच हुई। डॉग स्क्वायड टीम ने भी ट्रेन की बोगी, टॉयलेट, स्टेशन में कूड़ेदान और विश्राम कक्ष में जांच-पड़ताल की।