चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में जिला योजना वर्ष 2021-22 की संरचना के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें कृषि विभाग को 41 लाख, पशु विभाग को 3315 लाख, ग्राम्य विकास को 1620 लाख, खादी ग्रामोद्योग को 50 हजार, अतिरिक्त ऊर्जा को 7.10 लाख, रेशम को 5 लाख, सड़क पुल को 550 लाख, पर्यावरण को दो लाख आदि विभिन्न विभागों का कुल बजट 18170 लाख रुपये का प्रस्तावित किया गया है।
उन्होंने सीडीओ से कहा कि जिन विभागों का जो परिव्यय रखा गया है उसी अनुसार बनाकर प्रस्तावित किया जाए। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार से कहा कि बरगढ़ व रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर खोलने के प्रस्ताव के लिए धनराशि जिला योजना में रखा जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी के उपस्थित न होने पर उनसे जवाब तलब के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)