फोटो- 5- बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र प?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक की। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को पूरा दमखम दिखाने को कहा। यूपी सरकार के कार्य को लेकर कहा कि जितना केजरीवाल सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य पर बजट खर्च कर रही है। उतना यूपी में खर्च नहीं है। वह चित्रकूट के एक दिवसीय दौरे पर आए हुए थे।
शहर के रेलवे स्टेशन स्थित रामनाथ रामकिशुन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि गांव-गांव में संगठन को मजबूत क र पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करे। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला, जिला महासचिव सुशील सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष श्याम बाबू त्रिपाठी, ममता विश्वकर्मा, प्रेम चंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी सूरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।