फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अंडर-19 में चौरा व बरेठी की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। बरेठी क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को सुपर चैलेंज कप बरेठी 2026 का शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर-19 वर्ग सहित कुल चार रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट का पहला मैच अंडर-19 वर्ग में खैरी और चौरा के बीच खेला गया। चौरा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 63 रन बनाए। इसके जवाब में खैरी टीम 58 रन ही बना सकी और चौरा ने यह मुकाबला जीत लिया। इस मैच में रजनीश हीरो रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेने के साथ 10 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला भी अंडर-19 वर्ग में चौरा और बरेठी के बीच हुआ। चौरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बरेठी टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 93 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चौरा की टीम 10 रन से पिछड़ गई और बरेठी ने जीत हासिल की। इस मैच में नरेंद्र ने 20 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। तीसरे मैच में राजापुर और मछली मंडी की टीमें आमने-सामने थीं। मछली मंडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 93 रन बनाए। राजापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 ओवरों में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच के नायक विशम्भर यादव रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए और 30 रन बनाए।
चौथा और अंतिम मुकाबला राजापुर और भद्देदू के बीच खेला गया। राजापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम निर्धारित 15 ओवरों में केवल 50 रन पर ऑलआउट हो गई। भद्देदू की टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 8 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। मैच के हीरो प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने 5 विकेट झटके और 30 रन बनाए।
विज्ञापन

मैचों का आनंद लेने के लिए गांव के सम्मानित नागरिकों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में दर्शक बरेठी क्रिकेट ग्राउंड में पहुंचे। इस अवसर पर रामसजीव यादव, राजेश कुमार यादव, फूलचंद निषाद, राकेश राजपूत, त्रिवेणी प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य पंचदीप राजपूत, अनुज यादव, राहुल सिंह, सुनील सिंह, विशम्भर यादव और वैभव सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें