फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को देवी मंदिरों में भीड़ लगी रही। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए भोर से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


शहर के पुरानी बाजार, नई बाजार और शंकर बाजार स्थित काली देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से मां अम्बे की आराधना कर मन्नतें मांगीं और प्रसाद वितरित किया।
शिवरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के प्रसिद्ध कालका माता मंदिर, बड़ी माई और हुलकी माई मंदिर में दिनभर दर्शन का क्रम चलता रहा। यहां विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पंडालों में मां अंबे की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं।
विज्ञापन


पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। व्यवस्था में समाजसेवी राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता, संदीप, शुभम जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे रहे।इसके अलावा जिले के राजापुर, मऊ, मानिकपुर, भरतकूप और पहाड़ी क्षेत्र के देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें