फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: देवी पंडालों-मंदिरों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
फोटो न- 13 सीकेटीपी 13 शंकर बाजार में पांडाल में मां भगवती का पूजन करते पुजारी व अन्य। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चित्रकूट। शारदीय नवरात्र पर मंगलवार को तीसरे दिन भी देवी मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिरों में पूजन अर्चन किया और सुख-समृद्धि की कामना कर जयकारे लगाए।
विज्ञापन

शहर से गांव तक सजे देवी पंडालों में भजन-कीर्तन और आरती के बीच जयकारे गूंज रहे हैं। शहर के काली देवी मंदिर, शंकर बाजार, पुरानी बाजार और नई बाजार में भक्त सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और कन्या भोज का आयोजन हो रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मानिकपुर, शिवरामपुर, पहाड़ी और राजापुर कस्बों के दुर्गा पंडालों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुबह-शाम देवी गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। महिलाएं मंदिरों में भजन-कीर्तन कर रही हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त कर रही है। पंडित शिवभजन ने बताया कि मां चंद्रघंटा के हाथ में चंद्रमा और घंटा रहता है। चंद्रमा शांति और घंटा नाद का प्रतीक है। इनके दर्शन से परिवार में सुख-शांति आती है।
विज्ञापन

फोटो न- 13 सीकेटीपी 13 शंकर बाजार में पांडाल में मां भगवती का पूजन करते पुजारी व अन्य। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो न- 13 सीकेटीपी 13 शंकर बाजार में पांडाल में मां भगवती का पूजन करते पुजारी व अन्य। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें