फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर के नयापुरवा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक के विवाद मामले में हुई जांच पर बीएसए ने दोनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें छात्रों ने सहायक अध्यापक विनय कुमार पर पढ़ाई न कराने, मारने, कक्षा में सोने और ऊंची आवाज में बात करने के आरोप लगाए थे। वहीं इंचार्ज नरेंद्र सिंह पर जानबूझकर व्यवस्था बिगाड़ने, अधिकारियों के आदेश की अवहेलना, ऑडियो-वीडियो वायरल कराकर विभाग की छवि धूमिल करने और नियमित दूध वितरण न करने के आरोप थे। बीएसए रंजना शुक्ला ने दोनों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर अनुशासनिक जांच बैठा दी है। जांच अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय यशवंत सिंह को एक माह में तथ्यात्मक आख्या देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें