फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शिवालयों में जलाभिषेक के साथ लगे जयकारे

विज्ञापन
फोटो न- 10 सीकेटीपी 14 ​शिव मंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
फोटो न- 10 सीकेटीपी 08 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में शिवलिंग का पूजन अर्चन करते भक्त। संवाद
विज्ञापन

-भगवान मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भोर से लग गई थीं कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/खोही। चित्रकूट और खोही में सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने तड़के चार बजे से ही कतारों में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने गर्भगृह में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उन्होंने बेलपत्र, दही, चंदन, फूल और इत्र जैसी सामग्री अर्पित की। कई भक्तों ने मंदिर परिसर में प्रसाद भी वितरित किया। ऐचवारा क्षेत्र के चर गांव स्थित प्राचीन सोमनाथ मंदिर परिसर भी हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। भरतकूप के मड़फा मंदिर और मऊ क्षेत्र के ऋषियन आश्रम में भी भक्तों ने भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पहाड़ी कस्बे के पालेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। पड़ोसी जिले से भी भक्त यहां दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन


फोटो न- 10 सीकेटीपी 14 शिव मंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद
राजापुर में भी दिखी शिवभक्ति
राजापुर कस्बे में भी श्रावण माह के दूसरे सोमवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे के सब्जी मंडी, नया गंज सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बेलपत्र व पुष्प अर्पित किए। कस्बे के अयोध्या प्रसाद रुपौलिहा ने बताया कि यहां 11 ऐतिहासिक शिव मंदिर हैं जहां सावन माह में दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। यहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


एडीजी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
चित्रकूट। अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने सावन मास के द्वितीय सोमवार को रामघाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर और निर्मोही अखाड़ा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और मेडिकल सहायता केंद्र का जायजा लिया। (संवाद)

फोटो न- 10 सीकेटीपी 14 शिव मंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें