फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
फोटो-10- गढ़ीवा गांव के खेत से धान की कटी फसल को ले जातीं महिलाएं - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर। आए दिन मौसम बदलने से किसान परेशान हैं। उन्हें चिंता सता रही है कि यदि बारिश हो गई तो खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो जाएगी। किसान परिवार समेत इस समय गेहूं, चना, अरहर की फसल काट कर घर ला रहे हैं। खलिहानों में भी मशीनों के माध्यम से मड़ाई का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम बदल गया है आकाश में बदली छायी है। इसको देखते हुए किसान फसल काटने में जुट गए हैं। पथरौड़ी गांव के किसान महेश लाल, खोह गांव के किसान मोहित द्विवेदी, सोनेपुर गांव के करण सिंह पटेल ने बताया कि मौसम का कोई ठिकाना नहीं है। एक माह पहले बारिश व ओलावृष्टि से कई किसानों की फसल बरबाद हो गई। कुछ फसल बची हुई है। इस समय मौसम फिर से बदलने लगा है यदि बारिश हो गई तो खेतों में तैयार फसल खराब हो जाएगी। परिवार सहित वह फसल काटने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें