फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में सुरक्षा, सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-1- शहर के ट्रैफिक चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते शिक्षक - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर/भौंरी। लॉकडाउन के दौरान लगातार जरूरतमंदों के निवाले का इंतजाम करने वाले दानियों का उत्साह शनिवार को भी बना रहा। कई संगठनों ने दिन रात इस खतरनाक बीमारी से सबको बचाने के लिए सड़क पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। शिक्षक हेमंत कुमार वर्मा ने यातायात प्रभारी योगेश कुमार व उनकी टीम को पुष्पमाला पहनाकर उपहार देकर उत्साह बढ़ाया। मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहा में शनिवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री समाजसेवी शानू गुप्ता ने सीओ सिटी रजनीश कुमार के नेतृत्व में कोतवाल अनिल सिंह, यातायात प्रभारी सहित डेढ़ सैकड़ा कर्मयोगियों को फलों का एनर्जी जूस पिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर यातायात प्रभारी योगेश कुमार, मंडल महामंत्री युवा शेषू जायसवाल, मंडल मंत्री गोलू गुप्ता आदि मौजूद रहे। व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, संचित अग्रवाल व धर्मचंद्र आदि व्यापारी गरीब परिवार को अनाज, भोजन व बंदरों, मवेशियों के खाने पीने की व्यवस्था में जुटे हैं। परिक्रमा मार्ग में भाजपा नेता राकेश केशरवानी, अरविंद मिश्रा, अश्वनी अवस्थी ने बंदरों को फल व चना खिलाया। राष्ट्रीय जन संगठन मंत्री शानू गुप्ता के नेतृत्व में शहर सहित गांवों में भोजन के पैकट वितरण किया गया। व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन में बंदरों को चना खिलाया। मानिकपुर में रसोई के माध्यम से भोजन का वितरण किया गया। जिसमें राजीव द्विवेदी, विनय द्विवेदी, अनीष द्विवेदी, कुलदीप,रमेश तिवारी, सचिन पांडेय अशीष सूरज तोमर आदि ने खाद्यान्न का वितरण किया। भौंरी में रैपुरा थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने पंाच गरीब परिवारों को खाद्यान्न के पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें