चित्रकूट/मऊ। जिले में शनिवार को भी कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी रहा। चार संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन गाहुर गांव के और एक मुख्यालय के कलक्ट्रेेट कालोनी का निवासी है। इन्हें क्वारंटीन सेंटर नया अस्पताल खोह भेजा गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 241 हो गई है। एक्टिव केस 120 हैं।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनके परिजनों और आसपास रहने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। 300 सैंपल लिए गए हैं। अब तक 16600 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 9682 की रिपोर्ट आ चुकी है। हॉटस्पॉट को सैनिटाइज कराया गया है।