फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, दरवाजा खोलने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतका के परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत कोटरा खंभा गांव के मजरा टिटिहिरिया में महिला घर के अंदर लगे लोहे के दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। यहां मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव की आशा देवी (38)पत्नी स्वर्गीय दयालु दास पाल सुबह लगभग पांच बजे घर में लगे लोहे के दरवाजे को खोल रही थीं। वह दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आ गईं। चीख सुनकर घर के अंदर मौजूद बच्चों ने शोर मचा दिया। परिवार के लोग मौकेे पर पहुंचे। दरवाजे के पास से बिजली के तार को डंडे से हटाया गया। परिजन आशा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला गांव में मजदूरी करती थी। पति की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। महिला का मायका रामनगर क्षेत्र के बरेठी गांव में हैं। यह जानकारी मृतका के भाई कालका पाल ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें