पॉलीटेक्निक कॉलेज में छात्रों के साथ विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी।
- फोटो : संवाद
बरगढ़। कस्बे के राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता व दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
छात्र-छात्राओं ने कुंभ मेला की थीम पर एक भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि 114 छात्र -छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए हैं। डिप्लोमा इंजीनियर के छात्रों को शत प्रतिशत रोजगार मिलता है। इस मौके पर चंद्रभान प्रजापति, अमित शुक्ला, डा प्रियंका मौर्या, भूपेंद्र सिंह, प्रकाश,, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।