फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कृषि में चित्रकूट को श्रेष्ठता प्रमाणपत्र

विज्ञापन
फोटो 11सीकेटीपी 12 नई दिल्ली में कृ​षि मंत्री ​शिवराज सिंह चौहान से श्रेष्ठता प्रमाण पत्र लेते
विज्ञापन
चित्रकूट। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत चित्रकूट को श्रेष्ठता प्रमाणपत्र से नवाजा है। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को यह प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

यह सम्मान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में चल रहे कृषि सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उपायुक्त कृषि जीत लाल गुप्ता बताते हैं कि जनपद की कुल कृषि उत्पादकता में 5.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पहले जहां औसत उत्पादकता 132.31 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी, वहीं अब यह बढ़कर 139.09 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई है। फसलवार वृद्धि में अलसी ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें 33.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
इसके अलावा जौ में 12.63%, मटर में 8.68%, तोरिया में 8.11%, गेहूं में 3.98%, सरसों में 2.07% और मसूर में 0.75% की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि चना उत्पादन में 20.65% की गिरावट आई है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने से यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के वैज्ञानिक उत्तम त्रिपाठी, डॉ. रंजीत सरोज और किसान नथुराम मौजूद रहे।

फोटो 11सीकेटीपी 12 नई दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से श्रेष्ठता प्रमाण पत्र लेते

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें