फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरदोत्सव में झलकी विभिन्न प्रांतों की संस्कृति

Fri, 06 Oct 2017 11:17 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
मप्र के प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विमानन आंनद विभाग राज्य मंत्री लालसिंह आर्य - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में आयोजित शरदोत्सव के पहले दिन देश के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। समाजसेवी नानाजी की जयंती मनाने के बाद देर रात तक आसाम(गुवाहाटी) की श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन किया गया। जिसके माध्यम से बताया गया कि वैष्णव संप्रदाय में भगवान श्रीकृष्ण की ज्ञान धारा को महाप्रभु चैतन्य और उनकी शिष्य परम्परा ने उत्तर पूर्व के राज्यों तक प्रचार किया।।
विज्ञापन

 धर्मनगरी के सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय परिसर में शरदोत्सव कार्यक्रम में आसाम गोहाटी के कलाकारों ने जब श्रीकृष्ण लीला का मंचन विभिन्न वादयंत्रों के साथ किया। जिसमें महिला कलाकार भी शामिल रही। इसके बाद मुंबई के प्रसिद्ध भजन गायक सुमित नागर व नानू गुर्जर ने श्याम पिया मोरी रंगदे चुनरिया और चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य आश्रम के युवराज बद्री प्रपन्नाचार्य ने किया।  कार्यक्रम का संचालन रामायणी कुटी के संत रामह्रदय दास ने किया। इस मौके पर मप्र के प्रदेश सरकार के  सामान्य प्रशासन विमानन आनन्द विभाग राज्य मंत्री लालसिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान,निर्मोही अखाड़ा के महंत ओंकारदास, जानकी महल आश्रम के सीताशरण दास  सतना गणेश सिंह, सांसद  रानी दुर्गावती, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कपिल देव मिश्र, विधायक कर्वी विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आरकेसिंह पटेल, दीनदयाल शोध संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. भरत पाठक, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, चित्रकूट प्रकल्प के संगठन सचिव अनिल मिश्र, संतोष मिश्रा, राजेश दुबे व कमलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।  

नाना जी देशमुख की मनाई जयंती
चित्रकूट। समाजसेवी नाना जी देशमुख की जयंती भी कार्यक्रम स्थल पर मनाई गई। जिसमें उपस्थित मंत्री, भाजपा नेता व धर्मनगरी के महंतों ने उनके कार्य की सरहाना की। सभी ने कहा कि नाना जी  ने चित्रकूट के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बांटी गई खीर
चित्रकूट। शरदोत्सव में आने वाले दर्शको को चांद की रोशनी में खीर रखने के बाद प्रसाद के सभी को वितरण किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें