चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने जिला उद्योग बंधु और जिला व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अफसरों को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर कृषि विभाग के लंबित आवेदनों को तत्काल निपटाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की पत्रावलियां समय पर निस्तारित करने को बैंकरों से कहा। समझौता ज्ञापन से संबंधित निवेशकों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर बल दिया गया। व्यापारियों की समस्याओं के लिए उपायुक्त राज्य कर को नोडल अधिकारी बनाया गया। व्यापारियों से व्यापार कर संबंधी आवेदन राज्य कर कार्यालय में जमा करने का आग्रह किया। स्टाम्प पेपर और धारा-80 के लंबित मामलों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के भी निर्देश दिए।