मुंबई हावड़ा रेल लाइन के मानिकपुर जंक्शन के हालात
अब बदले से नजर आयेंगे। चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक जंक्शन के
प्लेटफार्मों में शुद्ध जल के लिए आरो प्लांट लगेगा।
सभी यात्री सीसीटीवी
कैमरे के नजर में रहेेगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने मानिकपुर जंक्शन को
आदर्श स्टेशन बनाने की मंजूरी दे दी है। बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी
स्टेशन को भी विकसित कराने की मंजूरी मिल चुकी है।
उत्तर मध्य रेलवे
जोन के 27 में से पहले चरण में 5 रेलवे स्टेशनों को विकसित करने की योजना
बनाई गई है । जिनमें मानिकपुर जंक्शन भी शामिल है ।
रेलवे स्टेशनों का
सुंदरीकरण कर अन्य सभी सुविधायें मुहैया कराये जाने के आदेश भी दिए गए है।
रेलवे ने अपने पहले चरण में जिन 27 में से 5 रेलवे स्टेशनों को चुना है,
उनमें खजुराहो, कालपी, ग्वालियर, रूरा, डबरा और मानिकपुर शामिल हैं ।
इन
रेलवे स्टेशनों को 31 मार्च 2016 तक आदर्श रेलवे स्टेशन बनाना है। रेलवे
बोर्ड के इस आदेश को अमल में लाने के लिए इलाहाबाद जोन के जनरल मैनेजर अरुण
सक्सेना ने मंडलीय इंजीनियरों की बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए है ।
मानिकपुर
जंक्शन आदर्श स्टेशन बनने के बाद यहां पर तमाम यात्री सुविधायें बढे़गी ।
कई नई ट्रेनों के स्टापेज का भी रास्ता भी खुल जाएगा। प्लेटफार्म चौड़ी करण
के साथ ही यात्रियों को शुद्ध पानी पीने के लिए आरो भी लगाये जाएंगे।
सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।
साथ ही पार्किंग सेंटर, पूछताछ सिस्टम,
काउंटरों पर आन लाइन बुकिंग, रिजर्व टिकटिंग सिस्टम आदि को विकसित किया
जाएगा।
रेलवे
सूत्रों की माने तो आदर्श रेलवे स्टेशन मानिकपुर में जिन आधा दर्जन नई
ट्रेनों के स्टापेज की उम्मीद है। उनमें गोदान एक्स प्रेस, पुणे पटना,
मलुवाडीह जबलपुर, बापू धाम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें है। इन ट्रेनों के
स्टापेज के लिए रेल्वे बोर्ड को सूचना भी भेजी जा चुकी है।