फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई छापेमारी से भड़के आप कार्यकर्ता

Tue, 15 Dec 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में सीबीआई द्वारा छापा मारने पर आप कार्यकर्ता आग बबूला हो गए। मंदाकिनी किनारे मंदिर के सामने प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने इसे केंद्र सरकार के इशारे पर किया गया कार्य बताया।
विज्ञापन



मंगलवार की दोपहर बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित कार्यालय में सीबीआई टीम ने छापेमारी की। ये खबर मिलते ही स्थानीय ईकाई के कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पडा।


मंदाकिनी किनारे स्थित मंदिर के पास प्रदर्शन कर आप कार्यकर्ता सुनील पांडेय ने कहा कि यह सब केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ है। आप ने हमेशा भष्ट्राचार के खिलाफ आवाज उठाई है।
विज्ञापन


यह छापेमारी तो भारतीय इतिहास में पहली बार हुई है। जब किसी मुख्यमंत्री के कार्यालय में अकारण ही छापेमारी की गई। अब तक भाजपा दिल्ली में मिली करारी हार को पचा नहीं पा रही।

उल्टे भाजपा के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर लगे भष्ट्राचार के आरोपों की जांच नहीं करा रहे है। प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेंद्र कुमार, कुलदीप द्विवेदी, रोहित केशरवानी व राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें