फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: सीबीआई ने जेई के मकान मालिक समेत कई से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई रामभवन के खिलाफ सुबूत एकत्र करने में सीबीआई की कई टीमें सक्रिय रहीं। एक टीम बांदा में जेई के रिमांड प्रक्रिया के लिए पहुंची तो दूसरी टीम बुधवार को चित्रकूट स्थित जेई के मकान और आसपास की बस्ती में उसके खिलाफ सबूत खंगालने पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने लगभग दो घंटे तक जेई के मकान मालिक, उसके कई सहयोगियों से एकांत स्थान पर पूछताछ की। आशंका है कि जेई इस रैकेट में और भी लोग शामिल हैं। सीबीआई टीम ने एसडीएम कालोनी के आसपास के कई बच्चों से फिर से जानकारी जुटाई है।
बुधवार को सीबीआई की एक टीम बांदा गई तो दूसरी टीम जिले के कई स्थानों पर खोजबीन और तथ्य जुटाने में लगी रही। टीम के चार सदस्यों ने दो टीमें बनाकर काम किया। इसमें से एक टीम मानिकपुर पहुंची। मानिकपुर में जेई से संबंधित लोगों से पूूछताछ की।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि इनमें से ज्यादातर ने यही कहा कि जेई से उनकी पहचान तो थी, लेकिन उसकी करतूतों की जानकारी नहीं है। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी भी है। दूसरी टीम ने जेई के मकान मालिक और आसपास के तीन लोगों को साथ ले जाकर दो घंटे तक पूछताछ की है।
सूत्रों की मानें तो पहले मकान मालिक और आसपास के लोग जेई से ज्यादा मतलब न होने और आने-जाने की बात से इनकार कर रहे थे, लेकिन जब सीबीआई ने सबूत उनके सामने रखे तो वे भी टूट गए। आखिर में बताया कि जेई और उसकी पत्नी का उनके घर आना-जाना था, लेकिन उसकी काली करतूतों के बारे में नहीं पता है।
कई जेई के शामिल होने की संभावना
जेई की काली करतूतों की जानकारी जुटा रही सीबीआई ने सिंचाई विभाग समेत कई अन्य विभाग के कुछ जूनियर इंजीनियरों से पूछताछ की है। सीबीआई यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसके काले कारनामे में कोई कर्मचारी या इंजीनियर तो शामिल नहीं है।
सीबाआई ने कुछ इंजीनियरों और जेई के सहयोगियों के मोबाइल नंबर और ईमेल की तहकीकात की है। कुछ लोग तो यह भी बताते हैं जेई की करतूतों की जानकारी कुछ सहयोगियों को थी। जेई के साथ काम कर चुके सहयोगी जेई से सीबीआई ने प्रयागराज समेत अन्य जिले से बुलाकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें