फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः सीबीआई ने दो शिक्षकों का खंगाला मोबाइल डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोपी निलंबित जेई रामभवन को रिमांड के चौथे दिन सीबीआई की टीम ने दो शिक्षकों के सामने बैठाकर पूछताछ की। साथ ही दोनों शिक्षकों का मोबाइल रिकार्ड भी खंगाला और ईमेल आईडी व अन्य जानकारी जुटाई। शिक्षकों में एक महिला शिक्षक भी है। वहीं, सीबीआई ने बच्चों को बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों से बात कराने के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

रिमांड के चौथे दिन रविवार को सुबह पांच बजे से ही सीबीआई की टीम सक्रिय दिखी। टीम ने जेई की पत्नी के साथ एक शिक्षिका व एक अन्य स्वजातीय शिक्षक को रेस्ट हाउस बुलाकर जेई के सामने पूछताछ की गई। एक घंटे की पूछताछ के बाद दोनोें शिक्षकों को भेज दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, शिक्षकों का जेई के घर आना जाना और उसकी पत्नी के साथ उठना बैठना था। इन शिक्षकों को जेई के मोबाइल से लेकर लैपटाप का प्रयोग करने की छूट थी। उधर, सुबह 11 बजे सीबीआई जेई को मेडिकल जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। वहां कोरोना की दूसरी जांच कराई गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। साथ ही फिटनेस व पल्स रेट की भी जांच हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डा. राजेश खरे ने बताया कि जेई का स्वास्थ्य सामान था। शरीर में चोट या दर्द नहीं था। डाक्टरों के फिट घोषित करने पर सीबीआई जेई को लेकर सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस आ गई। वहां एक घंटे तक कागजात एकत्र कर लगभग दो बजे बांदा की ओर रवाना हो गई। माना जा रहा कि सीबीआई टीम ने एक दिन पूर्व ही सारे सबूत एकत्र कर जांच भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें