फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: ई-रिक्शा से बाइक टकराने पर पिता-पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव के पास ई-रिक्शा से बाइक टकराने पर रिक्शा चालक व उसके सहयोगियों ने बाइक सवार पिता पुत्र को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने कोतवाली में मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
भरतकूप निवासी सूरज प्रसाद व उसके पिता धर्मदास शादी-पार्टियों में लाइट की सजावट का काम करते हैं। रविवार को वह पिता के साथ बाइक से पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुकिंग पर जा रहा था।
जैसे ही वह सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक एक ई-रिक्शा चालक ने अपना वाहन मोड़ दिया। इससे सूरज की बाइक ई-रिक्शे से टकरा गई और पिता पुत्र सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

इसी बीच गांव से ई-रिक्शा चालक के कुछ सहयोगी आ गए और बाइक सवार पिता पुत्र पर लापरवाही बरतने व रिक्शा चालक का नुकसान करने का आरोप लगाकर उनको लाठी डंडों से पीटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें