फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों के भूसे का संकट गहराया

Sun, 17 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले खरीफ की फसल चौपट हुई अब रबी की फसल को लेकर संशय है। सूख झेल रहे बुंदेलखंड के किसानों के सामने मवेशियों के चारे का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में कुछ किसानों ने अपने मवेशी अन्ना करके रोजी-रोटी की तलाश में शहरों की तरफ पलायन कर गए है। वहीं बडे़ किसान अन्य प्रदेशों से भूसा खरीद कर मवेशियों के पेट भर रहे है। भूसे का खर्च उठाने के लिए किसान दूध बेंच रहे है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से सटे गांव तेजीपुर के दुधारू पशु पालक स्माइल, राजा पटेल, चुनूबाद, लखन व देवशरण समूह बनाकर मध्य प्रदेश के नागौद से 800 रुपये क्विंटल के भाव से एक ट्रक भूसा खरीदकर लाए है। वहीं जिले में भूसे का भाव 900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। प्रशासन को भी किसानों की इस समस्या की फिक्र है। हाल ही में मुख्य सचिव के मंडलीय दौरे के बाद मुख्यमंत्री ने 14 करोड़ रुपये भूसे के लिए आवंटित किया हैं। जिसमें चित्रकूट जनपद के लिए जल्द धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें