फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शटर का ताला तोड़ कर नकदी व मोबाइल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी से महज 500 मीटर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हाईवे बस स्टैंड के पास शौर्य जन सेवा केंद्र मोबाइल शॉप की दुकान से रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर नकदी व कीमती मोबाइल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

शिवरामपुर निवासी जन सेवा केंद्र संचालक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह रात में दुकान के शटर में ताला बंद कर घर गया था। सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर का ताला टूटा पड़ा था। आसपास के लोगों को बुलाया और दिखाया। अंदर घुस कर गए तो काउंटर से रखे आठ हजार रुपये नकद, व कीमती मोबाइल सहित काफी सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज शनि चतुर्वेदी टीम के साथ दुकान पहुंचे और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। कैमरे की फुटेज में एक चोर दुकान के अंदर घुसते और रुपये व सामान लेकर जाते दिखाई दे रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कैमरे से चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें