फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में व्यापारी के घर से लाखों की नगदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर क े शंकर बाजार में बुधवार देर रात कपड़ा व्यापारी अभिलाष द्विवेदी के मकान में लगी रेलिंग काटकर अंदर घुसे चोर अलमारी से 22 लाख रुपये और 13 लाख के जेवरात पार कर ले गए। यह रकम व्यापारी के छोटे भाई ने उनके पास रखवाई थी। गुरुवार की सुबह घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डॉग स्क्वाड ने भी चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पहाड़ी-राजापुर मार्ग के किनारे शंकर बाजार निवासी अभिलाष द्विवेदी कपड़ों का कारोबार करते हैं। उनकी मकान में ही दुकान है। अभिलाष के बेटे संजय ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। देर रात को चोर छत में लगी लोहे की रेलिंग काटकर अंदर घुस आए। इसके बाद कमरे में रखी लोहे की आलमारी खोलकर उसमें रखे 22 लाख रुपये व 13 लाख के जेवरात ले गए। संजय के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह नींद खुली, तो आलमारी खुली थी। साड़ियां व अन्य सामान बिखरा हुआ था। चोर जेवर व नगदी समेत 35 लाख का माल चुरा ले गए हैं। बताया कि व्यापारी अभिलाष के छोटे भाई ने मऊ स्थित ससुराल में प्लाट को बेचा था। इसकी रकम उसने बड़े के पास रखवा दी थी। उसे इस रकम से कर्वी में प्लाट खरीदना था। इधर, पुलिस के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
नशीला पदार्थ सुंघाने का जताया शक
व्यापारी के बेटे संजय द्विवेदी ने बताया कि चोर कब घर में घुसे और माल समेट कर भाग गए। परिवार के किसी भी व्यक्ति को इसका पता नहीं चला। उन्हें शक है कि शातिरों ने उनके पूरे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि सुबह उन्हें उल्टी भी हुई।
विज्ञापन

घटना पर पुलिस ने जताया संदेह
चित्रकूट। व्यापारी अभिलाष द्विवेदी के घर में हुई लाखों की चोरी की घटना को पुलिस अफसरों ने गंभीरता से लिया है। कोतवाली पुलिस कई लोगों के बयान लेने के बाद घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के मुताबिक छानबीन में पता चला कि व्यापारी अभिषेक का छोटा भाई गांव में ही रहता है। उसकी भी कर्वीं में ही कपड़ों की दुकान है। वह प्रतिदिन दुकान बंद कर गांव लोढवारा जाता है। इन दिनों लॉकडाउन के चलते वह कभी कभार कर्वी आता है। छोटे भाई ने अपनी रकम बड़े के पास क्यों रखवाई थी। चोर सीधे उसी कमरे में कैसे गए, जहां पर अलमारी में जेवर व नगदी रखी थी। इसके समेत कई सवाल हैं, जो जिनका पुलिस जवाब तलाश कर रही है।
--
व्यापारी की पत्नी पहुंची घर
व्यापारी अभिलाष की पत्नी कमला देवी कई दिनों ने पृैतक गांव लोढवारा में रह रही थीं। गुरुवार को घर की चोरी की सूचना पाकर वह भी शंकर बाजार पहुंच गईं। पुलिस ने उनसे भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें