फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ताला तोड़कर नकदी और जेवर की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रुकमा खुर्द गांव के मजरा डांडी निवासी गया के घर में घुसे चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुरा ले गए। गृहस्वामी ने लगभग दो लाख की चोरी की तहरीर थाने में दी है। गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गृहस्वामी ने बताया कि सोमवार को गांव के राजकुमार, मातादीन, विनोद उससे उधार रुपये मांग रहे थे। रुपये नहीं दिए तो विवाद हो गया। इसी रात जब वह सब घर में सो रहे थे। तब कुछ चोरों ने घर में घुसकर एक कमरे का ताला तोड़कर लगभग दो लाख के जेवर व नकदी पार कर दी। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें