फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: हाईवे पर पेड़ से कार टकराई, बुआ-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के पास झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे बुआ-भतीजे की मौत हो गई और चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार लोग परिवार के सदस्य की अस्थि विसर्जन के लिए बांदा से प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

बांदा जिले के महोखर गांव निवासी सुधीर तिवारी (42) पुत्र रामचंद्र भाई श्यामकरण की अस्थियां विसर्जित करने के लिए शुक्रवार रात को बुआ रमाकांती (65) पत्नी जुगुल किशोर निवासी बल्लान अतर्रा, अमित तिवारी, राकेश और अंकित तिवारी निवासी महोखर के साथ कार से प्रयागराज जा रहे थे।
रात को करीब डेढ़ बजे भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के पास झांसी मिर्जापुर हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के जवानों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने सुधीर और रमाकांती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। सुधीर तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी प्रतिभा के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री है। रमाकांती के दो पुत्र व दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें