फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: दीनदयाल शोध संस्थान की वार्षिक बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। दीनदयाल शोध संस्थान के साधारण सभा की वार्षिक बैठक शनिवार को जूम एप के माध्यम से हुई। इसमें देश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे कार्यकर्ताओं सहित साधारण सभा के प्रतिनिधि के रूप में विविध क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को समाज में अनुकरणीय कार्य करने के साथ-साथ अनुकूल योजना बनाने सुझाव दिए। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि कोरोना काल में संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं का आर्थिक एवं परिश्रम के द्वारा सहयोग अतुलनीय रहा है।
प्रधान सचिव अतुल जैन ने कहा कि सरकार की कई योजनाएं हैं जो किसानों के हित में चल रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को उनका कितना लाभ मिल पा रहा है, क्या कठिनाइयां आ रही हैं। इसके लिए योजनाओं के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन में संस्थान के संबंधित प्रकल्पों की क्या भूमिका हो सकती है, यह सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

अध्यक्ष वीरेंद्र जीत सिंह ने कहा कि अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भी गत वर्ष संस्थान के कार्य सुचारु रुप से चलते रहे। सबके सहयोग के बगैर कोई भी कार्य दक्षतापूर्वक चलाना संभव नहीं था। अंत में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक एवं डीआरआई के पालक अधिकारी मदन दास देवी ने कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें