फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पेड़ से टकराई कार, नौ श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर और रौली कल्याणपुर के बीच में अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई। इससे एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के सोरहा गांव निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि पिता रमाकांत परिवार के शुभम, धमेंद्र, उदय, स्वाती, संध्या, धैर्या, राजेश्वरी, रुचि के साथ बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ गए थे। रात लगभग एक बजे लौटते समय चालक मोबाइल चला रहा था। इससे सुदिनपुर के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से भिड़ गई। इससे सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंची। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रमाकांत की हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। अन्य की हालत में सुधार है। कार चालक मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें