फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रिमझिम बारिश के बीच उत्साहपूर्वक परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस आरक्षी परीक्षा के दूसरे दिन रिमझिम बारिश के बीच अभ्यर्थियों की एक और परीक्षा हुई। इसके बावजूद उत्साहपूर्वक अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों में पहुंचे। केंद्रों में कर्मचारियों व अभ्यर्थियों को बारिश से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों के मेन गेट में पन्नी लगाई। तलाशी लेने के बाद परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी की भर्ती के लिए दूसरे दिन शनिवार को दोनों पालियों में कुल 6240 अभ्यर्थियों में 1842 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में पंजीकृत 3120 में 2174 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी, जबकि 946 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 3120 में 2224 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी जबकि 896 अनुपस्थित रहे।
जिले में पुलिस आरक्षी के लिए छह सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन शुक्रवार को 6240 में 2031 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। शनिवार की सुबह से रिमझिम बारिश होती रही। दोहपर को तेज बारिश भी हुई। इससे कुछ स्थानों पर अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी बारिश के बीच उत्साहपूर्वक अभ्यर्थी पहुंचने लगे। केंद्र के गेट पर तलाशी लेेने के बाद अंदर जाने दिया जाए। बारिश से बचने के लिए केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी दुकानों के टीन शेड के नीचे खड़े थे। ड्यूटी में तैनात पुलिस के जवान भी पानी से बचने के लिए शेड के छांव के नीचे खड़े रहे। परीक्षा केंद्रों का डीएम शिवशरणप्पा जीएस व एसपी अरूण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इनसेट
नाक की कील व कान की बाली उतारने में परेशान रहीं अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों के अंदर कानों व नाक में पहने वाले जेवरात को पहन कर अंदर जाने से मना होने के कारण परीक्षा देने आयी कई महिला अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर अपनी नाक की कील व कान की बाली को उतार दिया। कील व बाली निकालने के लिए अभ्यर्थियों के सहयोगियों ने सहयोग दिया।

परीक्षार्थियों के रूकने के लिए कई संस्थाओं ने पहल की
चित्रकूट। जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों को तमाम सुविधाएं दी गई लेकिन उनके ठहरने का इंतजाम नहीं हो सका। इसके बाद अभ्यर्थियों को रुकने के लिए कई स्कूल कालेज सहित संघ की तरफ से भी सहयोग करने के लिए आई है। इसमें शहर के पुरानी बाजार स्थित केशव कुंज संघ कार्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर शंकर बाजार कर्वी, गायत्री शक्ति पीठ चित्रकूट, भरत मंदिर में रूकने व भोजन के लिए व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें