शिवरामपुर स्थित डायट परिसर में प्रदर्शन करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया को रद्द कर नए सिरे से विद्यालय आवंटन कराने की मांग को लेकर डायट प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र दिया।
जिसमें कहा गया कि अंतर जनपदीय स्थानांतरित शिक्षक अपने गृह जिले में ट्रांसफर होकर आए हैं। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विकल्प भरकर विद्यालय आवंटित किये जाएं।
अन्य जनपदों में विकल्प के आधार पर विद्यालय आवंटित किये जा रहे हैं। इस लिए इस काउंसलिंग प्रक्रिया को रद्द करते हुए सभी विकल्प भरवाकर दोबारा काउंसलिंग प्रक्रिया करायी जाए।
ऐसा न होने पर 14 से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर आर के सिंह, अरविंद्र कुमार, राजेश शुक्ला, कमलेश सिंह, छेदीलाल, राजाराम, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।