फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, खूब लगे जयकारे

Thu, 13 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
राजापुर कस्बे में विसर्जन को देवी प्रतिमा ले जाते भक्तगण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नवरात्र पर्व संपन्न होनेे के बाद देवी पंडाल समिति के सदस्यों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ा और जयकारे भी खूब लगे। जिला प्रशासन ने नदियों के आसपास चिन्हित स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। डीएम-एसपी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से शहर सहित ग्रामीण इलाकों में प्रतिमाएं विसर्जन के लिए झांकियों व गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें समिति के कार्यकर्ता मां भगवती के जयकारे लगाते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते हुए निकले। मां अंबे की आरती उतारने के लिए घरों से भक्त उमड़ पडे़। प्रमुख स्थानों पर भक्ताें का जलपान कराकर स्वागत किया गया।

नदी किनारे विसर्जन की हुई व्यवस्था
जिले में सबसे अधिक मंदाकिनी नदी के पास बनाए गए स्थान पर ही मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। इसके लिए नगर पालिका ने नदी किनारे बने अस्थाई तालाब व भू-विसर्जन के लिए गड्ढे खोदे थे। सफाई, बिजली, पानी के अलावा अन्य साधन भी उपलब्ध कराए थे। एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ राजेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह विसर्जन स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन


गंगी तालाब में हुआ विसर्जन
कस्बे सहित विभिन्न ग्रामीण इलाके में देवी पंडालों में स्थापित की गईं देवी प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए ढोल-नगाड़ा के साथ नृत्य करते व अबीर उड़ाते हुए दुर्गा समिति के सदस्य निकले। राजापुर कस्बे की प्रतिमाएं चिल्ली राकस के गंगी तालाब में विसर्जित की गईं। इसी तरह से ग्रामीण इलाके में कई स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की गई। एसडीएम आरडीराम, तहसीलदार राजकुमार, थानाध्यक्ष शैल सिंह ने व्यवस्था में लगे रहे।

गाजे-बाजे के साथ निकली झांकियां
प्रशासनिक अधिकारियों के बताए स्थानों पर विसर्जन किया गया। एसडीएम राम मूर्ती त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

पहाड़ी क्षेत्र की प्रतिमाओं का भी हुआ विसर्जन
कस्बे सहित ग्रामीण इलाके में कई स्थानों पर देवी पंडालों में मां अंबे की प्रतिमाओं को भव्य झांकियों के बीच सजाया गया था। प्रतिमा विसर्जन तालाबों व नदियों के किनारे बताए गए स्थानों पर किया गया। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इसी प्रकार भरतकूप व शिवरामपुर में भी चिन्हित स्थलों पर विसर्जन कराया गया।

मची रही होड़
सुबह से लेकर शाम तक देवी विसर्जन को निकले देवी पंडाल के आयोजकों में आगे निकलने की होड़ मची रही। इसी दौरान मां के अंतिम दर्शन करने और प्रसाद पाने के लिए भी आयोजकों की भीड़ से धक्कामुक्की हुई। कई देवी पंडाल के आयोजक विसर्जन झांकी में तिरंगा झंडा लगाकर निकले। डीजे में बज रहे देवी गीत पर युवक सड़कों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें