चित्रकूट। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभांवित करने के लिए ब्लाक स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। जहां किसानों को योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनके आवेदन कराए जाएंगे। ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि ब्लाक स्तर पर 1 से 3 मार्च तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कैंप लगाए जाएंगे। यहां किसानों की योजना संबंधित समस्याओं का समाधान होगा।
जिन किसानों के आधार गलत फीड हैं, उन्हें ठीक करके उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ब्लाक स्थित राजकीय बीज गोदाम पर लगेंगे। यहां लेखपाल व बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। कैंप आयोजन की जिम्मेदारी उप निदेशक कृषि निभाएंगे।