फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल करने से रोका तो जान दे दी

Wed, 03 Feb 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर बात करने से मना करने पर इंटर की छात्रा ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बचाने के लिए जब तक परिजन पहुंचे तब तक छात्रा काफी झुलस चुकी थी। थोड़ी देर में उसकी  मौत  हो गई। यह घटना सोमवार की है। परिजनों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी राजाराम प्रजापति की 17 वर्षीय पुत्री गायत्री देवी सोमवार को पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी से पढ़कर लौटी थी। घर पहुंचने के बाद वह मोबाइल पर किसी बात करने लगी।

 परिजनों ने उसे मोबाइल से बात करने से मना किया। जिससे वह नाराज हो गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल डाल अपने शरीर में आग लगा ली।

 कुछ देर बाद धुआं निकलते देख परिजन कमरे की तरफ भागे। दरवाजा खोला तो गायत्री आग की लपटों में घिरी थी। वह काफी झुलस गई थी। परिजन उसे अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 उसके पिता राजगीर हैं और उसके दो भाई हैं। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है। परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया। रात में ही उसका गांव में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें