फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पेयजल से ग्रामीणों में नाराजगी

Thu, 30 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
प्रदर्शन करते इटरौर भीषमपुर के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर तहसील के इटरौर भीषमपुर के ग्रामीणाें ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी बस्ती के पास लगे हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है। कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर इसे रिबोर कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में उन लोगों को मजबूर होकर गंदा पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचे गांव की कैरी, ढोलकी, भोंडी, पतरनिया, चुन्नी, झुलनिया, बुधिया, प्रहलाद, केशव, कुशल, भैरों, पूरन, बृजलाल मनोज आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनकी बस्ती में लगभग तीन सौ परिवार रहते हैं। सभी के लिए पेयजल का सहारा हैंडपंप है। जिसमें गंदा पानी आ रहा है। ऐसे में दूसरे पुरवा से पानी लाते हैं। गर्मी में पेयजल संकट से पूरी बस्ती जूझ रही है। कई बार अधिकारियों से बस्ती में नया हैंडपंप लगवाने अथवा उसे ही रिबोर कराने की मांग की, लेकिन हर बार उनकी मांग अनसुनी कर दी गई। ग्रामीण अपने साथ लाए हैंडपंप का गंदा पानी भी डीएम को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें