फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली जेवर बेचने का मामला गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित एक ज्वैलर्स द्वारा नकली सोने के जेवर बेचने का मामला चर्चा में है। एक ग्राहक ने शनिवार को उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर सराफ की जांच कराने की मांग की थी। अगले दिन रविवार को ज्वैलर्स के मालिक ने इसका खंडन कर शिकायतकर्ता पर ढाई लाख उधारी न चुकाने का आरोप लगाया है। कोतवाली में इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन

ज्वैलर्स के प्रोपाइटर रविवार को उप्र उद्योग प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष जगदीश गुप्ता के साथ कोतवाली पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक दंपति ने जनवरी में दुकान से जेवर खरीदे थे। उसका 2.64 लाख रुपये ग्राहक की देनदारी है। उधारी मांगने पर अक्सर धमकी दी जाती है। नकली जेवर बेचने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। इसकी जांच कभी भी कराई जा सकती है। आरोपी दंपति पर कार्रवाई कराने की मांग की है। उद्योग प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष ने भी ग्राहक दंपति पर कार्रवाई कराने की मांग की। उधर, शिकायतकर्ता लक्ष्मणपुरी निवासी चंद्रिका उपाध्याय ने दोबारा ज्वैलर्स पर नकली सोने के जेवर बेचने का आरोप लगाया। बताया कि कोई उधारी नहीं है। जो माल बेचा है वह नकली है। इसकी शिकायत पर अब अनर्गल आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें