फोटो-16- डाकू गौरी के गांव बेलहरी में ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर/खोही। डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी यादव की तलाश यूपी के साथ ही एमपी पुलिस ने भी तेज कर दी है। पंचायत चुनाव में डाकू गैंग की दखल रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। रविवार को सतना के धारकुंडी, नयागांव, मझगवां थाने के 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने जंगल में कांबिंग कर डाकू गौरी यादव की खोजबीन की।
दस्यु उन्मूलन अभियान के तहत थाना प्रभारी ओपी सिंह चोंगडे, सत्यप्रकाश मिश्रा, आरबी त्रिपाठी व हृदयेश अलग-अलग टीम बनाकर सतीअनुसुइया, गुप्तगोदावरी, ददरी व लखनपुर पहुंची। वहीं सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में डकैतों की दखल नहीं होने देंगे। इसके बाद पुलिस टीम डाकू के गांव बेलहरी व आसपास के गांव में जाकर ग्रामीणों से जानकारी की। उधर, चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि डाकू गौरी गैंग की वारदाताें पर नियंत्रण रख उसे पकड़ा जाएगा। डाकू गौरी को जल्द ही पांच लाख का इनाम घोषित करने की भी प्रक्रिया चल रही है। (संवाद)