फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सहालग से बढ़ा व्यापार, हर दिन एक करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सहालग के सीजन में वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम है। इससे सराफा से लेकर कपड़े, किराना, इलेक्ट्रिाॅनिक, फर्नीचर और फूल माला की मांग बढ़ गई है। इससे व्यापारियों में खुशी है। अनुमान है कि प्रतिदिन जिले में एक करोड़ से ज्यादा का व्यापार हो रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर में सहालग तेज होने से बाजार में चहल-पहल है। शंकर बाजार निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि बेटी का विवाह छह दिसंबर को है। वह बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। सोने-चांदी के जेवर से लेकर बर्तन, कपड़े, फर्नीचर सहित खाने-पीने का समान खरीद रहे हैं। नांदी गांव के शिवसेवक तिवारी ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी 15 दिसंबर को है। दहेज के लिए फ्रिज, टीवी, कूलर, आलमारी खरीदने आए हैं।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि सहालग के दिनों में अनुमान है कि एक करोड़ से ज्यादा का व्यापार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें