चित्रकूट। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को यातायात प्रभारी घनश्याम पांडेय ने टीम के साथ बस स्टैण्ड कर्वी स्थित परिवहन निगम की बसों में निगम के अधिकारियों चालकों एवं परिचालकों के साथ बातचीत की।
जिन बसों में रिफ्लेक्टर नहीं थे उनमें लगाए गए। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले 90 वाहनों से 90 हजार रुपये पेन्डिंग ई-चालान किया है। (संवाद )
दो वारंटी गिरफ्तार
पहाडी । थाना के एसआई प्रवीण कुमार व संदीप सिंह ने गैंगेस्टर एक्ट के वारंटी विनोद सिंह उर्फ बच्चा निवासी कहेटामाफ ी, एसआई राजेश कुमार यादव ने टीम के साथ गैंगेस्टर एक्ट के वारंटी अखिलेश गर्ग निवासी इटौरा को गिरफ्तार किया है।(संवाद )