फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हीट स्ट्रोक से बस चालक बीमार, बुखार से एक की मौत

Tue, 28 May 2024 09:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हीट स्ट्रोक की चपेट में आए बस चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

राजस्थान प्रांत के भवानी मंडी से टूरिस्ट बस में श्रद्धालुओं को लेकर चित्रकूट जा रहा बस चालक जिला मंसौर मप्र निवासी मुकेश हीट स्ट्रोक के चलते बेहोश हो गया। यात्रियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यात्री दिनेश कुमार, कृशपाल सिंह व महेंद्र सिंह ने बताया कि 26 मई को सभी राजस्थान से बस बुककर तीर्थयात्रा पर निकले हैं। चित्रकूट के वृंदावन धर्मशाला में मंगलवार को ठहरे। अचानक भीषण गर्मी के चलते चालक मुकेश की हालत खराब हो गई। इमरजेंसी वार्ड के डॉ. धर्मपाल ने बताया कि चालक हीट स्ट्रोक के चलते बेहोश हो गया था। जिसे उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मुख्यालय के शंकर बाजार के गुलाब सिंह (75) की सोमवार की रात बुखार की चपेट में आने पर परिजन ओम नारायण जिला अस्पताल लेकर आया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी क्रम में मुख्यालय के अनिल यादव, कलक्ट्रेट आवास के वाईएस यादव के तीन वर्षीय पुत्र सुरेश, कर्वी के धर्मेंद्र मिश्रा, देवकली के घनश्याम सिंह को परिजनों ने उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें