फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर बस कार की टक्कर, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बरगढ़ घाटी में शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आमने-सामने से बस और कार की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन में सवार 14 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से प्रयागराज रेफर कर दिया। अन्य घायल इलाज कराकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

कार सवार कर्वी निवासी विभाग सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ प्रयागराज से लौट रहे थे। बरगढ़ घाटी में सामने से तेज रफ्तार से आई रोडवेज बस से कार की टक्कर हो गई। इसमें बेटी माही, पुत्र अवनी, प्रीतू उसकी पुत्री यशी, बेटा आयुष, नीतू और शिवानी घायल हो गए।
वही बस में सवार रीवा निवासी रामलाल, सुनील सिंह, शंकरगढ़ निवासी केवल प्रसाद, लवलेश सिंह, जैतवारा निवासी सोहन कुमार, रेखा घायल हो गए। बस सवार यात्रियों को मामूली चोट आई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मऊ में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल नीतू को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें