फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दोपहर दो बजे तक भारी तपिश, फिर 40 मिनट झमाझम बारिश

विज्ञापन
बारिश के बीच हाईवे से गुजरता वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर दो बजे तक 45 डिग्री तापमान में आम जन हलाकान थे। लगभग ढाई बजे से 40 मिनट तक जिले में बारिश हुई। इससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। मौसम खुशमिजाज हो गया है। हालांकि सड़कों और गलियों में कई जगह पानी भर गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले मे अन्य दिनों की तरह ही गर्मी रही। दोपहर दो बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। इसके बाद बारिश शुरू हुई इससे गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। बच्चों ने भी घर से निकलकर बारिश का मजा लिया। बारिश से शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग सहित देवांगना रोड और भैरो पागा रोड पर कुछ स्थानों पर पानी भर जाने से समस्या हुई।
शहर के आसपास के गांवों में भी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। किसान शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि इस बार मानसून समय से पहले आने की संभावना है। गनीवां कृषि फार्म के वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में कुछ ही स्थानों पर बारिश हुई है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से मानसून आ जाएगा। शनिवार को एक एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें