फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर बोलेरो से टकराकर बस रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिरी, आठ घायल

विज्ञापन
नाले में गिरी बस।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ-सरैंया। थाना रैपुरा के रामनगर के पास गुरुवार की रात हाईवे पर बोलेरो और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर नाले पर बने पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। बस में सिर्फ चालक था। बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अगरहुडा निवासी प्रदीप यादव (30) ने बताया कि वह रिश्तेदार मोहन यादव (36), कृष्णा (22), श्रवण कुमार (28), गंगाराम (40), उमाशंकर (45), पंकज (24) के साथ बोलेरो से लालता रोड में एक बारात में जा रहे थे। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के नाले के पास पहुंचते ही सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। जिससे बस नाले पर बने पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए लगभग 19 फीट नीचे जा गिरी। रोडवेज चालक प्रकाश नारायण (40) सहित बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां प्रकाश नारायण और प्रदीप की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
रोडवेज बस चालक ने बताया कि अचानक बस के सामने एक बाइक आ गई थी। जिसको बचाने के चक्कर में उसने स्टेरिंग घुमाई लेकिन इसी बीच सामने से तेज गति से बोलेरो आई और उससे टक्कर हुई है। बस डिपो से रिपेरिंग होकर जा रही थी। बस में सिर्फ चालक ही था। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से दो रेफर कर दिया था। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन



नहाते समय विदेशी महिला की हालत खराब
चित्रकूट। अमावस्या में चित्रकूट आई स्पेन से आई रिचर्ड वाइनल्स (64) गुरुवार को मंदाकिनी नदी के रामघाट में नहा रही थी। तभी अचानक महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई। मेला प्रभारी राम अग्रवाल ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के जिला प्रभारी सोनेंद्र शुक्ला ने बताया कि महिला श्रद्धालु को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

चित्रकूट। थाना रैपुरा क्षेत्र के भौंरी के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद प्रयागराज के थाना कोरांव क्षेत्र के बैठकवा निवासी विक्रमा प्रसाद ने बताया कि पत्नी शकुंतला के साथ बाइक से कर्वी के तरौंहा से प्रयागराज जा रहे थे। तभी भौंरी के पास पहुंचते ही सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार पति पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिनको राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें