शिवरामपुर/पहाड़ी। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शिवरामपुर के पास प्राइवेट बस व बोलेरो की टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो सवार चार तीर्थयात्री घायल हो गये। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।
शिवपुरी मप्र प्रभु दयाल अपने परिजनों के साथ बोलेरो से महाकुंभ में प्रयागराज जा रहे थे। गुरुवार की रात को जैसे ही हाईवे के शिवरामपुर के पास पहुंचे तो चित्रकूट की ओर से जा रही प्राइवेट बस की बोलेरो से टक्कर हो गई। इससे बोलेरो सवार प्रभुदयाल के अलावा मीरा गुप्ता,