फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जेल में कैदी ने फंदा लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में कैदी ने फंदा लगा कर दी जान
विज्ञापन

अपहरण मामले में कैदी को हुई थी 5 साल सजा

चित्रकूट। जिला जेल रगोली में शुक्रवार को कैदी ने गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया।


मानिकपुर थाना क्षेत्र के केकरामार चूरहे केसरुआ गांव निवासी अरविंद कुमार को एक महिला का अपहरण कर शादी के लिए विवश करने के मामले में 5 साल कैद की सजा हुई थी। इसी मामले में वह जेल में बंद था। बताया गया कि शाम को वह बाथरुम गया और बाथरूम के दरवाजे और जाली के बीच गमछा से फंदा लगाकर जान दे दी। लगभग आधे घंटे बाद दूसरा कैदी जब बाथरूम पहुंचा तो उसने यह नजारा देख वार्डर को जानकारी दी।
विज्ञापन




कैदी के फंदा लगा लेने की जानकारी होते ही जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया आनंद-फानन कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि कैदी के परिजनों को सूचना दी गई है इस मामले की जांच कराई जाएगी। गौरतलब है की जेल में इसके पूर्व भी कुछ इसी अंदाज में एक अन्य कैदी ने भी 2 साल पूर्व फंदा लगाकर जान दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें