हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वैमूला के आत्महत्या करने के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।
युवा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के कुलपति और स्मृति ईरानी को बर्खास्त करने की मांग भी की। इस मौके पर युवा कांग्रेस के महासचिव पुष्पेंद्र पटेल, हनुमान प्रसाद, अनिल आजाद, अशोक कुमार, राकेश पटेल, शोनू, जानकी प्रसाद व आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।