फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से किसान का घर जला

Mon, 27 Mar 2017 11:16 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
जलता कपड़ा गोदाम।
विज्ञापन
कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से एक किसान का घर जल कर राख हो गया। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड  दो घंटे बाद पहुंची। जब तक दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया तब तक लगभग एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सदर ब्लाक क्षेत्र के सपहा गांव में सोमवार दोपहर को किसान राजेश कुमार पटेल किसी काम से मुख्यालय गये थे। महिलाएं खेतों में थी। घर में केवल दो बच्चे थे। दोपहर में गली में लगे कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। इससे निकली चिंगारी से  राजेश के घर में आग लग गई। घर मेें मौजूद बच्चे गुड्डी व राजू दौड़कर खेत गए व परिजनों को आग की जानकारी दी।  
 
   इस बीच आग की लपटें बढ़ती गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आस पास के ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया। पूर्व प्रधान रामसिया ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड लगभग दो घंटे बाद पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। पूर्व प्रधान ने बताया कि आग से लगभग एक लाख की संपत्ति राख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें