सरैंया। हनुवा गांव में पहलवान स्व. राजाभाई की पुण्यस्मृति में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया । इसमें बुंदेलखंड क्षेत्र के पहलवानों का दबदबा रहा।
पहली कुश्ती में कौशांबी के राजू को महुआ के के अनिल चित कर दिया। अतर्रा के गनी पहलवान ने हरियाणा के रोहित को हराया। अगरपुरा के संदीप कुमार ने रीवा के मोहन को हराया। महुआ गांव के गोपाल पहलवान ने गोरखपुर के कृष्ण कुमार को हराया। पंजाब के पट्ठा पहलवान ने हरियाणा के रोहित को हराया।
महोबा के सुरेश प्रसाद ने राजस्थान के अजय सिंह को हराया। कुश्ती रफीक पहलवान की देखरेख मेंं हुई। इस मौके पर दंगल के आयोजनकर्ता पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल भाजपा नेता दिनेश तिवारी, सुशील द्विवेदी, चंद्र प्रकाश खरे, सुरेश प्रसाद मिश्रा भी रहे। F