फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए तेज होगा आंदोलन

Sun, 09 Apr 2017 10:27 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट । केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के अलग राज्य बनाने के लिए आयोग का पुर्नगठन करने व बुंदेलखंड राज्य का नक्शा बनाने की बात कहने पर पृथक राज्य की मांग करने वालों ने खुशी जताई है। कहा है कि इस पहल से बुंदेलों का अलग राज्य बनने की आशा जगी है।
विज्ञापन



बता दें कि बुंदेलखंड क्षेत्र में कई संगठन है। जिनके कार्यकर्ता समय-समय पर बुंदेलखंड राज्य बनाने की आवाज बुलंद करते रहे हैं। जिसमें रथ यात्रा के माध्यम से जनता को जागृत करने के अलावा धरना प्रदर्शन भी किया गय

लेकिन बुंदेलखंड क्षेत्र का आधा भाग मध्यप्रदेश में पड़ने के कारण जब कभी राज्य बनाने की बात सामने नेताओं के पास आती है। तो उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के चक्कर में मामला अटक जाता है। भाजपा की सरकार बनी तो कहा जा रहा है कि बुंदेलखंड के विकास के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके गठन के बाद क्षेत्र का विकास किया जाएगा। प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार कें द्रीय मंत्री उमा भारती के बुंदेलखंड राज्य को लेकर दिए गये बयान पर बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश मिश्र, विजय कश्यप व शंकरमणि वर्मा ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें